सुपौल: DM ने तटबंधों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और आपात तैयारी के दिए निर्देश

News Desk Supaul:

सुपौल में जिलाधिकारी ने आज जिले के प्रमुख तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बांधों की सुरक्षा, जलस्तर की स्थिति और आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमजोर हिस्सों की मरम्मत तुरंत की जाए और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था पूरी की जाए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी प्रखंड कार्यालय या आपदा नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारी वर्षा के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा है, इसलिए सभी नागरिक सतर्क रहें और अफवाहों से बचें। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर नीरज कुमार और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]