सुपौल: NH-27 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल, दो रेफर

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 27 पर रामविशनपुर चकला के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे एक बाइक सवार अपनी गाड़ी के साथ खड़ा था। तभी दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार कुल तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ज़ख्मी की पहचान फिंगलास पंचायत के बतरान चकला गांव वार्ड 14 निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार, राममविशनपुर वार्ड 5 निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सुतिहार, सिमराही वार्ड 5 निवासी 20 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार रुप में हुई।

दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए विजय कुमार और दिलीप कुमार को बेहतर इलाज के लिए ररेफर कर दिया।

इधर मामले राघोपुर थाना प्रभारी जैनेन्द्र कुमार झा ने बताया कि जानकारी नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *