60 स्काउट गाइड का जत्था सुंदरनाथ धाम मंदिर के लिए हुआ रवाना, महाशिवरात्रि मेला में विधि व्यवस्था संधारण में करेंगे मदद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के 60 सदस्यों का जत्था कुर्साकांटा के सुंदरनाथ धाम मंदिर में विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस और मंदिर प्रबंधन के मदद के लिए रवाना हुआ। ली अकादमी खेल मैदान से महाशिवरात्रि के अवसर पर सुंदरनाथ धाम मंदिर में सेवा प्रदान करने हेतु 60 सदस्यों वाले स्काउट गाइड के जत्थे को जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद साह एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड जूही मल्लिक के नेतृत्व व शाहिद आलम स्काउट मास्टर के देखरेख में रवाना किया गया। पांच दिवसीय सेवा शिविर के लिए जत्था को भारत स्काउट और गाइड के  जिला आयुक्त (व्यस्क संशाधन) श्री कुमार ठाकुर, डीओसी बैजनाथ प्रसाद साह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्काउटर राशिद जुनैद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद साह ने बताया कि सेवा शिविर में स्काउट गाइड के द्वारा 8 मार्च से 11 मार्च तक महाशिवरात्रि के अवसर पर आए हुए लाखों श्रद्धालुओं का सेवार्थ अपना सहयोग भीड़ नियंत्रित, पंक्तिबद्ध कर लोगों को पूजा अर्चना करने में, असहाय, दिव्यांग लोगों को पूजा अर्चना करने में सहयोग प्रदान करने आदि में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। श्री कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के स्काउट गाइड के द्वारा प्रशासनिक एवं गैर-प्रशासनिक अनेकों आयोजन में सहयोग प्रदान कर बच्चों में जो सामाजिक, सांस्कृतिक भावनाएं जागृत की जाती है, वह अतुलनीय व प्रशंसनीय है।

स्काउटर राशिद जुनैद ने कहा कि स्काउटिंग का बच्चों के जीवन में काफी अहम योगदान है। जहां बच्चों में शैक्षणिक, शारिरिक क्रियाकलाप को बढ़ावा दिया जाता है वहीं सेवा भाव जागृत करने में अहम भूमिका निभाती है। इस सेवा शिविर में स्काउट लीडर अमन राय एवं गाइड राखी मलिक के अलावा मो सब्दुल, अभिनव कुमार, मिथिलेश कुमार, अंश कुमार, मोहम्मद कबीर, राहुल कुमार, राजा, शाहबाज, अंकित,आशुतोष, मो इकबाल, आर्यन, नुरेशा खातून, निशा कुमारी, भारती कुमारी, मुन्नी कुमारी, रिया कुमारी, कल्पना कुमारी, कुसुम कुमारी, उषा कुमारी, शिल्पी कुमारी, मानसी कुमारी के साथ अन्य स्काउट गाइड रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]