आर्ट ऑफ लिविंग ने बनाया प्रेमी जोड़ा: रसियन मेम को भाया बीकानेर का देसी छोरा, बंध गए 7 फेरों में

हाइलाइट्स

मास्को की रहने वाली सेनिया
मई 2023 में हुई थी दोनों मुलाकात
दोनों के परिवार आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हुए हैं

बीकानेर. रसगुल्ले की मिठास और नमकीन के स्वाद के लिए देश दुनिया में प्रसिद्ध बीकानेर में सात सात समंदर पार से आई रसियन दुल्हन ने यहां के युवक के साथ फेरे लिए हैं. इस रसियन दुल्हन ने बीकानेर के युवक मयंक के साथ हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेकर विवाह किया है. दोनों के बीच कुछ दिन पहले ही प्रेम परवान चढ़ा था. उसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का वादा किया और उसे निभाने के लिए वे विवाह के बंधन में बंध गए. इससे पहले सगाई की रस्म मास्को में की गई.

दरअसल रूसी युवती सेनिया का गृह नगर मास्को में है. उसके माता पिता दोनों अलग अलग धर्म को मानने वाले हैं. सेनिया का पूरा परिवार आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ा हुआ है. सेनिया को हिन्दू धर्म बेहद पसंद आया. इसके कारण वह मास्को में इस्कॉन मंदिर से जुड़ गई और हिन्दू धर्म को अपना लिया. वहीं मंयक बीकानेर का रहने वाला है. वह बेंगलूर में आईटी कंपनी में काम करता है. मयंक का परिवार भी आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ा हुआ है.

आर्ट ऑफ लिविंग के आश्रम में मई 2023 में हुई थी दोनों की मुलाकात
मयंक और सेनिया की की मुलाकात बेंगलुर में आर्ट ऑफ लिविंग के आश्रम में मई 2023 में हुई थी. उसके बाद दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए. दोनों परिवारों को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं हुई. बस फिर क्या था दोनों की ‘चट मंगनी और पट ब्याह’ हो गया. बीते सात अगस्त को दोनों की मास्को में रिंग सेरेमनी हुई थी. उसके बाद दोनों परिवार बीकानेर आए और यहां भारतीय रीति नीति से मयंक और सेनिया की शादी करवाई गई.

इस्कॉन मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए
शुक्रवार को दोनों हिंदी रीति रिवाज से दांपत्य सूत्र में बंध गए. बीकानेर शहर के सादुलगंज स्थित इस्कॉन मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए और जीवनसाथी बन गए. इस शादी में दोनों के परिजनों के अलावा इस्कॉन मंदिर से जुड़े कृष्ण भक्त शामिल हुए. यहां के लोग सेनिया की सादगी देखकर उसके मुरीद हो गए. परिजनों और इस्कॉन मंदिर से जुड़े कृष्ण भक्तों ने दोनों को खूब आशीर्वाद दिया.

Tags: Bikaner news, Love Story, Rajasthan news, Wedding Ceremony

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]