बड़ी खबर: अररिया में 120 किलो गांजा के खेप के साथ छह गिरफ्तार, चार बथनाहा और दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क अररिया: सीमा पार नेपाल के सुनसरी जिला के बराह क्षेत्र में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने 120 किलो तस्करी के गांजा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार छह लोगों में चार भारतीय बथनाहा ओपी क्षेत्र के हैं, जबकि दो अन्य नेपाली नागरिक है। नेपाली नागरिक गांजा तस्करी में लाइनर का काम कर रहे थे। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस उपरीक्षक विक्रम होमागाई के कमाण्ड की टीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान एक सुमो गाड़ी को भी जब्त किया गया है। जिसके सीट के नीचे छुपा कर रखे गए एक सौ बीस किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

वहीं, दी गयी जानकारी के अनुसार चतरा पुल से बराह मन्दिर जाने वाली सडक खण्ड से भारतीय नम्बर प्लेट बीआर 02आर-9994 के सुमो के सीट के नीचे से बरामद गांजे की खेप बथनाहा लाने की योजना थी।
गांजा तस्करी के कारोबार के आरोप मे अररिया जिले के बथनाहा निवासी सवारी चालक मो. सिराज,फेना बेलाही का अस्ताजु आलम, नसीम आलम तथा अररिया का ओम प्रकाश रजक शामिल है। वहीं नेपाली नागरिक में सुनसरी जिले के सीमावर्ती इलाका देवानगंज निवासी शिवम कुमार शाह और ओम प्रकाश शाह की गिरफ्तारी हुई है।

बता दें कि नेपाल से भारत गांजे की खेप ले जाने मे लाईनर की भूमिका रहे नेपाली कारोबारी के मोटर साइकिल संख्या प्रदेश 1–02–050 प 6304 नम्बर की लाल रंग के पल्सर मोटरसाईकल, नेपाली रुपए 8हजार 560, भारतीय 1 हजार 740, 6 पीस मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी को जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी मे रख आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।

अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मे नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। नशे के कारोबारी अलग अलग तरीके इजाद कर नशे के खेप नेपाल से भारत तो भारत से नेपाल ला रहे हैं। बीते दिनों नेपाल से भारत एंबुलेंस से गांजे की खेप को नेपाल पुलिस ने भेरयारी सीमा से बरामद किया था। वही गांजे की खेप मे लाईनर की भूमिका मे रहे भारतीय मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *