स्मैक तस्करी को लेकर अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 ग्राम स्मैक, 20.30 लाख नगद सहित तीन गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क अररिया: अररिया नगर थाना पुलिस ने स्मैक के अवैध कारोबार को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना पुलिस ने 200 ग्राम स्मैक, 20 लाख 30 हजार रूपये नगद, कारोबार में प्रयुक्त होने वाले 16 विविध बैंकों के पासबुक, 8 मोबाइल, एक एटीएम कार्ड के साथ तीन स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया तीनों युवक अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के रजोखर गांव के रहने वाले हैं।अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

वहीं, जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति स्मैक लेकर आ रहा है, जो अररिया जीरोमाइल में एक युवक को सप्लाई देगा। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने पुलिस टीम के साथ जीरो माइल में छापेमारी कर अररिया आरएस ओपी के रजोखर के रहने वाले 18 वर्षीय मो.कोनैन आलम पिता मो. शाहिद आलम को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इसके पास से तत्काल 125 ग्राम स्मैक, दो लाख 80 हजार रूपये नगद बरामद किया। जिसके बाद पुलिस से हिरासत में लिए गए युवक के निशानदेही पर रजोखर गांव में हो छापेमारी कर 24 वर्षीय छोटू उर्फ शोहराब पिता रुस्तम अंसारी और 20 वर्षीय मिट्ठू उर्फ इमरान पिता मो.अली को हिरासत में लिया। इन दोनों के पास से पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक और नौ लाख रुपैया नगद बरामद किया गया।इधर छोटू उर्फ शोहराब के स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद उनके निशानदेही पर छापेमारी कर स्मैक तस्करी के कारोबार का 8 लाख 50 हजार रुपैया नगद, कारोबार में प्रयुक्त 16 विविध बैंकों के पासबुक, एक एटीएम कार्ड और पांच मोबाइल कुल आठ मोबाइल बरामद की।

वहीं, अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह बड़ी कामयाबी है और मामले में अग्रतर अनुसंधान की जा रही है।धंधे में अन्य लोगों की शिनाख्त कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]