सुपौल की बेटी अंशु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता सिल्वर मेडल, सुपौल आगमन पर लोगो ने किया भव्य स्वागत

न्यूज डेस्क सुपौल: चीन के ताइपे में आयोजित एशियाई अंडर 18 रग्बी 7 चैंपियनशिप में भारतीय गर्ल्स टीम को सिल्वर मेडल दिलाने वाली सुपौल (Supaul) की बेटी अंशु कुमारी (Anshu Kumari) के घर वापस आगमन पर खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन के समाचार पर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी सुपौल स्टेशन पर पहुंचे, जहां उन्होंने उन्हें फूलों की माला देकर बड़े भव्य तरीके से स्वागत किया। इसके बाद, सुपौल शहर में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें शहर के बहुत सारे लोगों ने भी भाग लिया।

वहीं, जिला रग्बी फुटबॉल (Football) संघ के अध्यक्ष शारदानंद झा ने बताया कि चीन में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय गर्ल्स टीम का हिस्सा सुपौल की अंशु कुमारी रही, और उन्होंने बताया कि इस फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात की टीम के साथ 10-7 के स्कोर पर दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीता। सुपौल के रग्बी खिलाड़ी अंशु कुमारी ने अपने जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व से ऊंचा किया है। चीन से वापस उनका घर आने पर भव्य स्वागत किया गया।

वहीं, जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव तरुण कुमार झा ने इसे “हमारे लिए सिर्फ गर्व का ही नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के दिन के रूप में” बताया। उन्होंने इस मोमेंट को बड़े गर्व से स्वागत किया और अंशु को मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि सुपौल के पिपरा प्रखंड के निर्मली बाजार की रहने वाली अंशु कुमारी के पिता पवन कुमार एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। आज यह दिन उन सभी के लिए गर्व का क्षण है।

वहीं, अंशु को मुबारकबाद देते हुए जिला एथलेटिक संघ के सचिव सर्वेश कुमार झा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज एक छोटे से इलाके से निकलने वाली अंशु ने वह कारनामा करके दिखा दिया,जो सुपौल के आने वाली भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम होगा। वही अंशु कुमारी ने कहा कि अब वह इंडिया टीम के लिए खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]