Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले के मरौना प्रखंड अंतर्गत कमरैल पंचायत के मोहलिया चंद्रगढ़ गांव में देर रात आग लगने से भारी तबाही मच गई। अचानक लगी आग की चपेट में आने से छह परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस घटना में एक मवेशी भी बुरी तरह झुलस गया। अगलगी की घटना वार्ड संख्या-08 की बताई जा रही है।

आग की चपेट में आने से रामदेव यादव, बिजेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, मोहम्मद जियाउद्दीन और मोहम्मद जियाउल समेत छह परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना में घरों में रखे सामान सहित अन्य घरेलू संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित परिवारों के बीच तत्काल राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिससे उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा सके।
वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र कुमार और गनौरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने और सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। घटना के बाद गांव में पीड़ित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की समस्या खड़ी हो गई है।







