अररिया: घुरना से दो हथियार कारोबारी गिरफ्तार, दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 27 कारतूस, मोबाइल बरामद

न्यूज़ डेस्क अररिया: भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध हथियार का कारोबार करने वाले दो कारोबारियों को घुरना पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज के पास से दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 27 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार शाम को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घुरना ओपी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार का क्रय विक्रय को लेकर डील होने वाला है।पुलिस को हथियार खरीद बिक्री होने की सूचना नेपाल बॉर्डर के पास के महेशपट्टी काली मंदिर के समीप होने की जानकारी मिली थी। हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर घुरना ओपी पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई की।संयुक्त कार्रवाई के दौरान महेशपट्टी पुल के पास एक युवक को पीठ पर पिट्ठू बैग लेते देखे जाने के बाद पुलिस और एसएसबी जवानों ने उस युवक को रोका। पकड़ा गया व्यक्ति घुरना ओपी क्षेत्र के ही महेशपट्टी वार्ड संख्या नौ के रहने वाले विकास कुमार पिता जागेश्वर को हिरासत में लेते हुए जब उनकी तलाशी ली तो कमर से दो पिस्टल और मैगजीन में लोड सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया। युवक के पीठ पर टंगे बैग की तलाशी ली गई तो उसमे दो खाली मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार के संबंध में विकास कुमार ने हथियार उनके न होने की बात करते हुए सभी बरामद हथियार और कारतूस अनीश कुमार नामक युवक का है। जिसके बाद घुरना पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ महेशपट्टी वार्ड संख्या 8 के रहने वाले अनीश कुमार पिता लक्ष्मी कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार विकास के बयान और निशानदेही के आधार पर ही अनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि मामले में नरपतगंज (घुरना ओपी) में थाना कांड संख्या -591/2023 शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी),26,35 के तहत दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के साथ अवैध हथियार के कारोबार के अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]