अररिया: प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ महिला गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क अररिया: सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनार पट्टी मिर्जापुर के निकट से तीन सौ बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सिमराहा ओपी थानाध्यक्ष राजनंदनी सिन्हा को प्रतिबंधित कफ सिरप के खेप रखकर ऊंचे कीमतों में नशेड़ियों को बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई और पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की गई। पुलिस ने घर के पीछे छिपाकर रखे गए तीन सौ बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। जिसका कुल वजन 30 लीटर है। पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध कारोबार के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया । महिला सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के सुनार पट्टी मिर्जापुर निवासी सोहिल खातून हैं।थानाध्यक्ष राजनंदिनी सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]