दरभंगा में सड़क हादसे के शिकार दो मजदूर परिवार वालों से विधायक ने की भेंट

न्यूज डेस्क अररिया: पांच दिन पूर्व दरभंगा के बसेला मोड़ में एनएचएआई में काम कर रहे अररिया के सिमराहा के दो मजदूरों की मौत हो गई थी।शुक्रवार को फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी गांव जाकर दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। दोनों मजदूरों के पीड़ित परिवार के लोगों से विधायक ने मुलाकात कर बातचीत की और घटना को लेकर जानकारी प्राप्त किया। विधायक ने परिजनों को उचित सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही एनएचएआई के पदाधिकारी से बात कर उचित सहायता देने का निर्देश दिया।मौके पर भाजपा नेता अविनाश कन्नौजिया अंशु मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि एनएच-27 पर सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ के पास रविवार को ट्रक की ठोकर से जहां सिमराहा कॉलोनी निवासी विजय कुमार पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।वहीं इलाज के क्रम में घायल दूसरे मजदूर सिमराहा थाना क्षेत्र के बरघालेन चौक निवासी चंदू ऋषिदेव के पुत्र सुभि ऋषिदेव की भी मौत इलाज के क्रम में हो गई थी।विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]