अररिया: अणुव्रत समिति ने इको फ्रेंडली दिवाली अभियान को लेकर बैनर का किया अनावरण

न्यूज़ डेस्क अररिया: इको फ्रेंडली दिवाली अभियान के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता हेतु अणुव्रत समिति फारबिसगंज में अभियान चला रही है।अभियान के दूसरे दिवस पर पतंजलि योगपीठ केंद्र द्वारा आयोजित त्री-दिवसीय योग शिविर आयोजन में उपस्थित सभी महिलाओं के सामने इको फ्रेंडली दिवाली को लेकर बैनर का अनावरण किया गया।

मौके पर एक व्यक्ति को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति किस रूप में जागरूक होना चाहिए, इसके बारे में बताते हुए प्रखंड के प्रचार प्रसारक पिंटूजी ने कहा कि प्रकृति हमें हवा, पानी, भोजन देती है।बदले में हम सिर्फ प्रकृति का दोहन करते हैं। हमें भी पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।जो काम प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाला है,उसे कतई नहीं करना चाहिए। इको फ्रेंडली दिवाली के बारे में उन्होंने कहा कि दिवाली बिना पटाखे की हो तो और भी सुंदर हो सकती है। क्योंकि इससे न केवल प्रकृति और पर्यावरण का ही संरक्षण होगा, अपितु जान माल का भी नुकसान होने की संभावना कम हो जाएगी।बिना किसी शुल्क के पिंटूजी स्वयं महिलाओं युवतियों और कन्याओं के साथ-साथ पुरुष वर्ग को भी योग सीखा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने तीन दिन की डेमो क्लास रखी है, लेकिन शिविरार्थियों का उत्साह देखते हुए उन्होंने आगे भी निशुल्क योग सिखाने का जिम्मेदारी ली है। नरपतगंज प्रखंड में पतंजलि योगपीठ का एक नया केंद्र भी खुल रहा है, जिसमें हर तरह की बीमारियों का इलाज किया जाएगा।शिविर के दूसरे दिन लगभग एक सौ से भी ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही और सबों में योग के प्रति खासा उत्साह देखा गया।तेरापंथ महिला मंडल और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं द्वारा साझा रूप से यह कार्यक्रम संचालित किया गया है जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]