अररिया: शराब तस्करी में महिलाएं सक्रिय,नेपाली और विदेशी शराब के साथ तीन महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क अररिया: भारत नेपाल सीमा पर पुरुषों के साथ महिला तस्कर सक्रिय है। महिलाओं के जांच में रियायत होने का फायदा महिला तस्कर उठाते हैं और नेपाल से शराब तस्करी के धंधे को अंजाम देते हैं।नेपाल से नेपाली और विदेशी शराब लाकर इन महिला तस्करों के द्वारा ऊंचे कीमतों पर भारतीय क्षेत्र में चोरी छिपे बिक्री भी की जाती है। इसी कड़ी में जोगबनी थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल को मिली गुप्त सूचना पर जोगबनी थाना पुलिस ने तीन महिला तस्कर समेत चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 18.6 लीटर नेपाली और 25.12 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।जोगबनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई नेपाल से भारत में प्रवेश करने के बाद चाणक्य चौक के समीप की।ऑटो से शराब लाद कर महिला तस्कर शराब को ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गुरुवार की देर शाम यह कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार चारों शराब तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में शुक्रवार को जेल भेज दिया है। जानकारी जोगबनी थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]