अररिया: पटेल जयंती के मौके पर एसएसबी ने किया रन फॉर यूनिटी और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

न्यूज डेस्क अररिया: लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर एसएसबी 52 वीं बटालियन की ओर से मंगलवार को रन फॉर यूनिटी के साथ मुख्यालय सहित सीमा चौकियों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

एसएसबी 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट पी.एन. सिंह के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय तथा समस्त सीमा चौकियों पर यह आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान बलकर्मियों द्वारा वाहिनी मुख्यालय से बस स्टैंड अररिया तक की दौड़ लगाई गई तथा शपथ ग्रहण समारोह में भारत की राष्ट्रीयता एकता और अखंडता को कायम रखने की शपथ ली।

मौके पर एसएसबी 52 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट पी.एन. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| जिनकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका थी। इस दिन का आरम्भ भारत सरकार द्वारा सन् 2014 में किया गया था। इस अवसर पर उप कमांडेंट उदय कुमार, जोशी सागर प्रदीप,निरीक्षक उत्तम विश्वास, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सहित अन्य जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]