विराटनगर के पशुपति ज्वेलर्स मे छापा, तस्करी के 20 किलो चांदी के आभूषण जब्त

न्यूज डेस्क अररिया: जोगबनी सीमा पार विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या 11 स्थित पशुपति ज्वेलर्स प्रतिष्ठान गुरुवार को सरकारी निकाय की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी में 20 किलो चांदी का आभूषण जब्त किया गया। सरकारी निकाय की संयुक्त टीम ने चांदी के साथ स्वर्णाभूषण भी बरामद किए।जिसका प्रतिष्ठान मालिक द्वारा किसी तरह का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया की भारत से तस्करी कर सोने–चांदी के गहना एवं सामग्री बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी।गुप्त सूचना के आधार पर विराटनगर स्थित प्रदेश पुलिस कार्यालय, जिला पुलिस कार्यालय मोरंग, वार्ड पुलिस कार्यालय, आन्तरिक राजस्व कार्यालय, भन्सार कार्यालय व जिला प्रशासन कार्यालय मोरंग की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी की गयी। जिसमे विश्वजीत जाना के द्वारा संचालित पशुपति ज्वेलर्स मे छापेमारी मे भारत से तस्करी कर लाये गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदी से बने पायल, ब्रासलेट, अंगूठी, दिया, लौटा, मूर्ति, टीकादानी सहित अन्य सामग्री एवं गहना बरामद हुआ है। इसमें कुछ सोने के भी गहना होने की बात कही गयी है।

मौके पर मौजूद अधिकारी ने बताया की डब्बा सहित 5 बोरे मे गहना भरा गया है। तौल के बाद ही सही अनुमान लगाया जा सकता है कि गहना कितना और कितने मूल्य का है। फिलहाल गहना को आवश्यक अनुसन्धान एवं कार्यवाई के लिए विराटनगर भन्सार कार्यालय मे रखा जा रहा है। वही किसी भी सोने चांदी का कोई बिल या कागजात नही देने के कारण ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]