सुपौल : एनडीआरएफ द्वारा सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह के अंतिम निकाली गई पैदल मार्च, एकता का दिया गया संदेश

न्यूज डेस्क सुपौल: प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज में 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) गणपतगंज, आरआरसी सुपौल द्वारा सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह के तहत अंतिम दिन शनिवार को पैदल मार्च निकाली गई। इस दौरान एनडीआरफ के जवानों ने कैम्प से पैदल मार्च शुरू करके गणपतगंज, चिकनापट्टी, कोरियापट्टी, धरहारा आदि स्थानों का भ्रमण कर पुनः कैम्प पर आकर समाप्त किया। यह सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया गया।

जानकारी देते हुए एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि लोगों में एकजुटता, आपसी भाईचारे व सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को जागृत करने के लिए यह कौमी एकता सप्ताह का आयोजन किया गया ताकि सांप्रदायिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को देश एवं समाज के हर हिस्से तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि सद्भावना सप्ताह के दौरान शनिवार को अंतिम दिन वाहिनी कैम्प से पैदल मार्च का आयोजन किया गया, जिसके जरिए एकता का संदेश दिया गया। कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें विभिन्न धर्मों एवं सांप्रदायों के लोग मिल जुल कर रहते है। ऐसी व्यवस्था को कायम रखने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा।

मौके पर एसआई कमलेश कुमार, विमल पराशर, मुख्य आरक्षक देवराज, आरक्षक राकेश तिवारी, मलकीत सिंह, नीलेश कुमार, मौलाना सद्दाम खैरी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]