मधुबनी: 11 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआई का एक दिवसीय धरना

न्यूज डेस्क मधुबनी: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने एवं मिथिलांचल समेत उत्तरी बिहार को बाढ़ -सुखाड़ एवं बिजली संकट से स्थाई रूप से छुटकारा दिलाने हेतु बहुउद्देशीय हायडैम के निर्माण समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। पार्टी के अंचल मंत्री ब्रह्मदेव मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस धरना कार्यक्रम में प्रखंड के सभी भागों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव की अध्यक्षता में हुई पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के अंचल मंत्री ब्रह्मदेव मंडल ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की काफी लंबे समय से मांग की जाती रही है। सीपीआई का मानना है कि जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक यह विकसित राज्यों की श्रेणी में नहीं आ सकेगा। कहा कि पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भोगेंद्र झा ने काफी पहले मिथिलांचल को बाढ़ एवं सुखार से स्थाई रूप से मुक्ति दिलाने एवं काफी मात्रा में विद्युत उत्पादन के लिए क्षेत्र में नदियों पर हायडैम बनाए जाने की मांग रखी थी। पार्टी अभी भी इस मांग पर कायम है। भूमिहीन गरीबों को जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है उनके लिए पार्टी 5 डिसमिल जमीन की मांग करती है। श्री मंडल ने अपने संबोधन में अन्य आठ मांगों पर भी प्रकाश डाला।

इस धरना में कामरेट राजकुमार यादव, फूलेश्वर कामत, अजिम मिंया, शुकल राम तथा अशर्फी राम आदि ने भी विचार व्यक्त किए साथ ही मसोमात चन्द्रकला देवी,रामेश्वरी देवी,परमेश्वरी देवी, फुलमतिया देवी समेत अन्य महिलाओं ने धरना में भाग लिया। धरना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीश चंद्रा को अपनी मांगों का लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]