फारबिसगंज के आरएमएल पथ में चला नप प्रशासन का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ डंडा, वसूला गया जुर्माने की राशि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नप प्रशासन का डंडा चला। सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा किए लोगों से जमीन को मुक्त कराया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू कुमार, नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह, कनीय अभियंता विनोद कुमार सिंह, नाजिर आर्यन कुमार, टैक्स कलेक्टर सत्यप्रकाश, अमित कुमार, रंजीत सहनी, मो वसीम, संजय जायसवाल समेत नगर परिषद के कर्मचारी और भारी संख्या में मौजूद पुलिस बलों ने राम मनोहर लोहिया पथ में पुराना बस स्टैंड से सुभाष चौक तक दुकान के बाहर सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर रखे गए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके अतिरिक्त सड़क के किनारे गुमटी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी हटाया गया। इससे पहले नगर परिषद प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन को कब्जा कर रखने वालों को जमीन अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर शहर में माइकिंग भी कराई गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को दोपहर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का अमला पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।दुकान के बाहर समान लगाकर रखने वाले दुकानदारों से जुर्माने की राशि भी वसूली की गई। कुल 7 हजार पांच रुपैया जुर्माने के रूप में वसूला गया।

मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शहर को खासकर राम मनोहर लोहिया पथ, हॉस्पिटल रोड, सदर रोड और भीड़ भाड़ वाले इलाके को अतिक्रमण मुक्त किए जाने को लेकर शहर में माइकिंग कराई गई थी। जिसके माध्यम से अतिक्रमकारियों को सरकारी जमीन और सड़क के किनारे के पथ को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील की गई थी। इसके बाद अतिक्रमण मुक्त के लिए यह अभियान तीन दिनों से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फारबिसगंज एसडीएम की ओर से अतिक्रमण मुक्त को लेकर निर्देश मिला था।जिसके आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर में सड़क पर समान रखकर बिक्री करने वाले दुकानदारों को जुर्माना लगाया जा रहा है और उनसे जुर्माने की राशि वसूली जा रही है। साथ ही साथ दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत भी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]