सुपौल: संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन थाना क्षेत्र अन्तर्गत परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में रविवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना के बारे में मृतक की मां मीणा देवी ने बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार लगभग 20 दिन पूर्व पंजाब से घर लौटा था। दो बहन व दो भाई में वो तीसरे स्थान पर आता था। बताया कि शनिवार की रात्रि घर में खाना खा रहा था। उसी वक्त उसके मोबाईल पर उसके मामी का फोन आया और वह फोन पर बात करने के बाद वीरपुर थाना क्षेत्र के नरही झौआही गांव चला गया। जिसके बाद सुबह करीब चार बजे दरवाजे से सटे बांसबाड़ी में जितेंद्र का शव पड़ा मिला। मीणा देवी ने बताया कि एक वर्ष से उसके बेटा का अपनी मामी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर मेरा बेटा उसी के घर रहा करता था। शनिवार की रात खाना खाने के क्रम में मामी ने फोन कर मिलने बुलाया, जिसके बाद वो मामी से मिलने चला गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जितेंद्र का मामा रुपेश सादा व मामी ने साजिश के तहत उसको जान से मार कर उनके घर के बगल के बांसबाड़ी में फेंक दिया। सुबह के चार बजे जगने पर देखा कि मेरा बेटा मरा पड़ा हुआ है। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए। जिसके बाद इस घटना की सूचना करजाईन थाना के पुलिस को दी गई।

मृतक का फ़ाइल फोटो

घटना के बारे में करजाईन थानाध्यक्ष लाल जी प्रसाद ने बताया कि मृतक के गले में रस्सी का निशान पाया गया। साथ ही सिर पर चाकू से वार करने का जख्म भी पाया गया है। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता पूर्वक जांच की जा रही है।

इधर मृतक के परिजनों में घटना के बाद से मातम छाया हुआ है। परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में भी सनसनी फैली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]