सुपौल: आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र को मिला संस्कृत गौरव सम्मान

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

राघोपुर प्रखंड के त्रिलोकधाम गोसपुर निवासी आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र को संस्कृत गौरव सम्मान मिला है। यह सम्मान संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव अमर भूषण ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। यह सम्मान संस्कृत और संस्कृति के साथ-साथ आध्यात्मिक वृद्धि के लिए इन्हें प्रदान किया गया। कार्यक्रम अररिया जिले में आयोजित किया गया था जिसमे कार्यक्रम संयोजक हरिनंदन झा थे। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा के संवर्धन हेतु सुपौल जिला के गोसपुर ग्राम निवासी आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र को सम्मान प्रदान किया गया।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोला यादव, अमर भूषण, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पंडित अजय कुमार झा, केएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य श्री त्रिलोकनाथ झा, जदयू के प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा सहित लोगो की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।

जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति की रक्षा के लिए आजीवन वह अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे। जिससे संस्कृत भाषा का अभिवृद्धि हो सके और घर-घर में संस्कृत की पाठ पढ़ाई अनेक स्वरूपों में हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]