New Year’s Day: सुपौल में नववर्ष के आगमन पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पूजा अर्चना कर किया नए साल की शुरुआत

न्यूज डेस्क सुपौल:

नववर्ष (New Year) के आगमन पर आज शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरहरा स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर एवं गणपतगंज स्थित विष्णु मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते रहे। सुबह में मंदिरों का पट खुलते ही श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। ठंड रहने के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। बाबा भीमशंकर मंदिर में सुबह 8 बजते-बजते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। भक्तिमय संगीत से पूरा मंदिर परिसर गुंजमय रहा।

भीमशंकर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
भीमशंकर मंदिर में पूजा करने हेतु कतार में खड़े श्रद्धालु

वही विष्णु मंदिर में दर्शन करने हेतु श्रद्धालु सुबह से शाम तक मंदिर परिसर आ रहे थे। हालांकि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष विष्णु मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम देखी गई। विष्णु मंदिर में दर्शन करने हेतु सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग आ रहे थे।

विष्णु मंदिर में भ्रमण करते लोग

इधर, नववर्ष पर पिकनिक मनाने वाले व घूमने वाले लोगो के आगमन को लेकर विष्णु मंदिर के आस-पास मेला जैसा माहौल बना हुआ था। लोग खाने-पीने वाले दुकानों तथा खिलौने के दुकानों पर जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे थे।

विष्णु मंदिर के बाहर खरीदारी करते लोग

बता दें कि श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ तथा सड़क पर लगने वाले जाम को देखते हुए राघोपुर थाना के द्वारा एसआई विनय सिंह सहित करीब आधे दर्जन पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किये हुए थे।

NH 106 सड़क पर लगा जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]