अररिया: सिमराहा थानाध्यक्ष लापरवाही बरतने के मामले में पोस्को कोर्ट सख्त, 20 जनवरी को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्ठम सह स्पेशल पोस्को अजय कुमार के कोर्ट ने सिमराहा थानाध्यक्ष द्वारा पोस्को मामले में लापरवाही बरतने के मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए 20 जनवरी को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने एसपी के माध्यम से कोर्ट के आदेश के बावजूद सिमराहा थानाध्यक्ष द्वारा मामले में लापरवाही बरतने और ड्यूटी में फेल रहने पर आदेश दिया।

मामला अररिया महिला थाना कांड संख्या – 33/2018 स्पेशल पोस्को वाद संख्या 19/2018 से संबंधित है। भारतीय दण्ड विधान 376 के तहत दर्ज मामले में सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी मुस्ताक के पुत्र आरोपी मुंशी राजा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष को ड्यूटी में लापरवाही बरतने की बात कही। कोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कुर्की जब्ती के आदेश का पालन नहीं करने पर कोर्ट सोमवार को नाराजगी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]