अररिया: फारबिसगंज पीएचसी में लगा दिव्यांगता जांच शिविर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर जांच शिविर लगाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों ने अपना शारीरिक जांच करवाया। शिविर में वैसे लोगों की जांच की गई, जिन्होंने दिव्यांगत प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हुए था।

शिविर के बारे में पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव बसाक ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों की टीम के द्वारा फिजिकल जांच किया गया। ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों का कागजातों के साथ साथ उनके फिजिकल जांच की गई।

मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉराजीव बसाक, डॉ के एन सिंह, बीएचएम सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]