अररिया: मवेशी गाड़ी का पीछा कर रहे पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य सड़क मार्ग में मवेशी से लदे गाड़ी का पीछा करने के क्रम में पुलिस की गाड़ी सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परवाहा पुलिस कैंप की गाड़ी चोरी की मवेशी लेकर जाने की सूचना पर गाड़ी का पीछा कर रही थी। लेकिन पीछा करने के क्रम में साईड से मवेशी लदे पिकअप गाड़ी ने ठोकर मार दी। जबकि सामने से ट्रक और यात्री बस आ रहा था। इसी से बचाव करने के क्रम में सड़क से नीचे उतरने पर गाड़ी पलट गई। गाड़ी पर सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार और चालक अखिलेश कुमार के साथ दो जवान सवार थे। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी चोटिल हो गए। वहीं हादसे में पुलिस गाड़ी टाटा सुमो संख्या बीआर 38पी 0393 पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी के शीशे और बॉडी को काफी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]