सुपौल: युवा राजद की जिला कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक।

न्यूज डेस्क सुपौल:

राजद जिला कार्यालय सुपौल में बुधवार को युवा राजद की जिला कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही भारत सरकार से जाति जनगणना कराने की मांग, नई शिक्षा नीति, बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में जिले भर के तमाम राजद कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनके  नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा जो 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया। उसे पूरा किया जा रहा है। अब तक लाखों युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। कहा कि दूसरे चरण के अभियान में युवा राजद द्वारा हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वहीं संगठन की मजबूती के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान एक तरफ जहां बिहार सरकार के द्वारा आम जनों के हित में चलाए जा रहे तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। खासकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा युवाओं को दी जा रही नौकरी की बाबत बताया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार द्वारा जो जन विरोधी नीतियां चलाई जा रही है उससे लोगों को अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]