सुपौल: पदाधिकारियों ने कोसी दुग्ध संघ में हस्तनन क्षमता तथा दुग्ध उत्पाद निर्माण का किया निरीक्षण

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिलाधिकारी सुपौल, उप विकास आयुक्त के साथ अपर समाहर्ता सुपौल के द्वारा बिहार सरकार के सात निश्चय भाग 2 योजनान्तर्गत कोसी दुग्ध संघ सुपौल में चल रहे तरल दूध के हस्तनन क्षमता दो लाख प्रति दिवस तथा दुग्ध उत्पाद निर्माण संयंत्र की स्थापना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संघ के प्रबंध निदेशक ने बताया कि परियोजना का कार्य अंतिम चरण में हैं एवं इसी माह के 19 जनवरी को शुभारंभ करने की योजना है। वर्तमान समय में दुग्ध उत्पाद यथा पनीर, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेड़ा, फ्लेवर्ड मिल्क इत्यादि अन्य दुग्ध संघों से मंगाकर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। शुभारंभ के उपरांत इन सभी दुग्ध उत्पादों को सुपौल डेयरी द्वारा ही उत्पादन करते हुए विपणन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान संघ के अन्य पदाधिकारी उप प्रबंधक सुरेश कुमार मिश्रा, सहायक प्रबंधक शकौशलेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, असैनिक सह परियोजना अभियंता रणधीर कुमार, विद्युत अभियंता रोहित सिंह, डेयरी कार्यपालक मो० मेराजुद्दीन के साथ-साथ अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]