सुपौल: प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, पिपरा प्रमुख कंचन देवी की बची कुर्सी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

पिपरा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार को खारिज हो गया। मालूम हो कि 11 जनवरी को आठ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा प्रमुख कंचन देवी पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गुरुवार को प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन में बैठक बुलाई गई। बैठक में मात्र एक 3 पंसस उपस्थित हुए। जबकि प्रखंड प्रमुख सहित 20 सदस्य बैठक में भाग नहीं लिया। इस तरह प्रमुख कंचन देवी के पक्ष में 20 पंचायत समिति रहने के कारण लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। अब वह अपने पूरे कार्यकाल तक प्रमुख बने रहेंगे। बैठक को लेकर सुबह से ही पिपरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में चहल-पहल देखी गई। जहां पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखे। प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर कई पंचायत समिति सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब स्थिर रूप से कार्यकाल पूरा होने तक विकास कार्यों का क्रिनावन्य हो सकेगा। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद साहू ने किया। बैठक में बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी शिवेश कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के कई गण्यमान्य मौजूद थे। बैठक के बाद लोगों ने फूल माला पहनाकर गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]