सुपौल: यूनिटी क्लब सिमराही ने गणतंत्र दिवस पर जलेबी और चॉकलेट का किया वितरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार मैन चौक पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूनिटी क्लब सिमराही के द्वारा स्टॉल लगा कर बच्चो के बीच जलेबी और चॉकलेट का वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए यूनिटी क्लब के संचालनकर्ता ने बताया कि ये आयोजन 2014 से लगातार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाता साथ ही कोरोना काल में भी यूनिटी क्लब के द्वारा राशन, खाना, दवाई, सेनेटाइजर निशुल्क वितरण किया गया था।

मौके पर विश्वजीत भगत, सचिन मधोगोरिया, दिलीप पूर्वे, विनीता देवी, राधेश्याम भगत, सानू जायसवाल, अभिनंदन दास, पंकज सिंह, सोनू बिट्टू, अविनाश साह, कुंदन विवेक, मोनू, बसंत भगत बिक्कू, राहुल साह, अमित महतो, अमित साह, राधेश्याम साह, कमलेश प्रधान सहित दर्जनों लोग शामिल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]