पटना में आयोजित अभाविप के 65वें प्रान्त अधिवेशन के प्रर्दशनी का हुआ उद्घाटन

बिहार को विश्वगुरू बनाने का सबसे ज्यादा श्रेय बिहार को जाता है: केसी सिन्हा

न्यूज डेस्क पटना:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के पटना में आयोजित हो रहे 65वें संयुक्त प्रान्त अधिवेशन के प्रदर्शनी का शुक्रवार को नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति महान गणितज्ञ केसी सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम सिंह, पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के सदस्य पप्पू वर्मा, प्रान्त उपाध्यक्ष विवेकानंद, प्रान्त सह मंत्री स्मृति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। वहीं पप्पू वर्मा ने आगत अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार को विश्वगुरू बनाने का सबसे ज्यादा श्रेय बिहार को जाता है, और बिहार के युवाओं को जाता है। कहा कि बिहार ने विश्व को दो बड़े वैश्विक विश्विद्यालयों से भारत को गौरव प्रदान किया। आज देश पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा, विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों ने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक परिसर में अपनी सक्रियता और रचनात्मकता के माध्यम से लगातार सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए रखा है।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि आज अभाविप अलग-अलग आयाम कार्यों के माध्यम से विभिन्न प्रकल्प के छात्रों को अपने साथ रचनात्मक कार्यों से जोड़ती है, और समाज मे बीच अपने कार्यक्रमों और अभियान के माध्यम से समाज मे कैसे योगदान करें उसके लिए संगठित करती है। कहा कि छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए सर्जना निखार शिविर हो या मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम, एक बार में सबसे अधिक रक्तदान करने का हो या फिर कोरोना मे किया गया कार्य हो। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज मे अभाविप ने एक उदाहरण पेश किया है।

प्रान्त सह मंत्री स्मृति सिंह न प्रदर्शनी के बारे में आगत अतिथियों एवं प्रतिनिधियों को बताते हुए प्रदर्शनी में लगे अलग अलग चित्रों के माध्यम से अभाविप के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन, अभियान एवं बिहार की विरासत से परिचय कराया। प्रान्त उपाध्यक्ष विवेकानंद ने मंच संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]