सुपौल: मक्का पटवन करने गए लापता युवक का 36 घंटे बाद बरामद हुआ शव, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल जिले के बलुआ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बलुआ थाना क्षेत्र के कुशहर वार्ड 07 से एक युवक दो दिन पहले शनिवार की शाम को लापता हो गया था जिसका शव आज बरामद किया गया है। युवक का शव लापता होने के 36 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम कुसहर वार्ड नं. 07 निवासी रामविलास राम मक्का के खेत मे पटवन करने के लिए गया था। देर रात तक वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन लापता रामविलास राम का कहीं सुराग नहीं मिला तो घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस भी जांच में जुट गई। इधर आज गेंडा नदी के किनारे लापता युवक रामविलास राम का शव मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है।

घटना को लेकर मृतक के भाई शंभू राम ने बलुआ थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रामविलास की हत्या कर उसके शव को ठिकाना लगा दिया गया था। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इस घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि मृतक रामविलास अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। खेती व मजदूरी से अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।

घटना को लेकर वीरपुर एसडीपीओ पंकज मिश्र ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]