भाजयुमो नेता प्रवीण कुमार ने अंतरिम बजट की सराहना की

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में पेश अंतरिम आम बजट विकसित भारत के आधार स्तम्भ, गरीब, किसान, युवाओं महिलाओं के समग्र कल्याण और विकसित भारत निर्माण के विराट संकल्प को पूरा करने की गारंटी वाला बजट है।

उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष व जनसँख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अंतरिम आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। भाजयुमो नेता श्री कुमार ने कहा कि बजट गरीबों व किसानों को बल, युवाओं व महिलाओं को बेहतर कल प्रदान करने वाला है।  जिसमे कृषि, पर्यावरण, पर्यटन, स्वास्थ कल्याण, रेलवे, एक्सप्रेस हाइवे, जल जीवन, शिक्षा, सुरक्षा लघु उद्योग से लेकर आधरभूत सरंचना के विकास पर विशेष बल दिया गया है। कहा की मोदी सरकार ने बजट में आर्थिक विकास ,रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ अगले 5 वर्षों में गरीबों के लिए 2 करोड़ आवास निर्माण करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने, आयुष्मान भारत योजना से आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओ को जोड़ने, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु 9 से 14 वर्ष के बालिकाओं के टीकाकरण, टूरिज्म सेक्टर को प्रोत्साहन के लिए ब्याजमुक्त ऋण मुहैया कराने फसलों पर नैनो डीएपी का इस्तेमाल, डेयरी विकास के लिए दुग्ध किसानों के साथ साथ तिलहन अनुशंधान को बढ़ावा देने, पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडरों को ऋण सहायता जारी रखने, पीएम मत्स्य संपदा योजना का विस्तार करने, वंदे भारत स्तर के 40 हज़ार रेल कोच बनाने, ज्यादा भीड़ वाले रेल मार्गो के लिए अलग कॉरिडोर का निर्माण, नमो भारत योजना का विस्तार करने तथा रक्षा खर्च में 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आंत्रप्रेन्योर्स के लिए 1 लाख करोड़ का प्रवधान करने जैसे अनेक कल्याणकारी कदम उठाये जाने का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]