बड़ी खबर: किराना कारोबारी फारबिसगंज से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

कुआरी से फारबिसगंज आए किराना कारोबारी 32 वर्षीय संजय गुप्ता शुक्रवार शाम से अचानक लापता हो गए है। कुआरी में वह किराना का थोक कारोबार करता है और फारबिसगंज मंडी में किराना के समान की खरीददारी के लिए आया था। शाम चार बजे उनके मोबाइल नंबर पर घरवालों ने बात की, लेकिन 4 बजकर 25 मिनट से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। जिसके बाद रात में गायब संजय कुमार गुप्ता के भाई भोला गुप्ता फारबिसगंज थाना पहुंचकर थाना को इसकी सूचना दी। कुआरी ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र है 32 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता। परिजनों ने अपहरण की अंदेशा व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि कारोबारी के पास करीबन 15 लाख रूपये हैं और केशरी मुहल्ला में एक गुटखा कारोबारी के यहां गया हुआ था, जहां से वह दीनदयाल चौक के पास समान खरीदने आया हुआ था। जिसके बाद से वह गायब बताया जाता है।

फारबिसगंज थाना में गायब भोला प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका भाई संजय गुप्ता कुआरी में किराना का थोक कारोबार करते हैं। जिसको लेकर गुलाबबाग और फारबिसगंज मंडी आते जाते रहते हैं। इसी क्रम में किराना के आइटम की खरीददारी के लिए फारबिसगंज आए थे। जिनसे शाम चार बजे बात हुई, लेकिन 4 बजकर 25 मिनट से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। जिनसे परिवार के लोग चिंतित है और अभी रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं पहुंचे। उनलोगो को कोई अनहोनी की आशंका हो रही है।उन्होंने अपने भाई के पास पैसे होने के कारण अपहरण किए जाने की अंदेशा व्यक्त की।

मामले की सूचना फारबिसगंज थाना में देने की बात कही।जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ केशरी मुहल्लयौर दीनदयाल चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाला।मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने जांच करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]