सुपौल: पिपरा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर दो लूट और एक भीषण चोरी की घटना से दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर हुई दो लूट और एक भीषण चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत में पूर्व मुखिया अभिनंदन खिरहर के छोटे भाई अरविंद खिरहर के घर में शुक्रवार की रात भीषण चोरी की घटना घटी है। बताया जाता है कि चोरी की इस घटना में चोरों ने नकद, जेवरात सहित करीब ग्यारह लाख की संपति की चोरी कर ली है। जिससे पीड़ित परिवार वाले गहरे सदमे में है।

वहीं शुक्रवार की शाम को ही महेशपुर पंचायत के जीवछपुर में बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से करीब 46 हजार 440 रुपए लूट लिए। तीसरी घटना शनिवार के सुबह की है। जब सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में पथरा हॉट मिक्स प्लांट के समीप एक युवक से बदमाशों ने हथियार का भय दिखा उससे मोबाइल व रुपए छीन लिया। घटना की सूचना पिपरा पुलिस को भी दी गई।
इधर पिपरा थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी और लूट की घटना से लोग दहशत में है। लोगों ने कहा है कि अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को समुचित पहल करनी चाहिए।

इस बाबत पिपरा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]