सुपौल: पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का डीएम ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का मंगलवार को लोकापर्ण सह उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार सुपौल, जिला अपर समाहर्त्ता राशिद कलीम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार सुपौल, जिला वरीय उप समाहर्त्ता अभिषेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी, लीड बैंक मैनेजर अमित कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख संजीव कुमार झा, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक नीरज कुमार एवं पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी उपस्थित थे।

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख संजीव कुमार झा ने बैंक शाखा द्वारा उम्दा बैंकिंग सेवा का भरोसा दिया गया। वहीं जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बैंक को पूरी सहायता देने का विश्वास दिया। साथ ही बैंक को इतने कम समय में उद्घाटन के लिए मंडल प्रमुख एवं जिला समन्वयक के प्रयासों की सराहना की। मंडल प्रमुख द्वारा प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]