एसपी ने रात में किया फारबिसगंज और नरपतगंज थाना समेत डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया एसपी अमित रंजन ने बीते सोमवार की रात फारबिसगंज एसडीपीओ कार्यालय समेत फारबिसगंज थाना और नरपतगंज थाना का निरीक्षण किया। अररिया एसपी के साथ फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज मौजूद थे। फारबिसगंज थाना में एसपी ने थाना में मौजूद थानाध्यक्ष आफताब अहमद समेत पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और क्राइम कंट्रोल सहित विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बातचीत की। उन्होंने थाना में तैनात पुलिस अधिकारियों से ईमानदारी पूर्वक पुलिसिंग की ड्यूटी करने की हिदायत दी। एसडीपीओ अनुमंडल कार्यालय स्थित फारबिसगंज एसडीपीओ कार्यालय भी पहुंचकर कार्यालय समेत परिसर का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण जानकारी ली।

एसपी नरपतगंज थाना भी पहुंचे और वहां भी थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधिकारियों से बात कर पुलिसिंग को लेकर जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]