सुपौल: भीषण सड़क हादसे के चपेट में आने से एक राहगीर की मौत, एक गंभीर रूप से जख़्मी, रेफर

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में मंगलवार की रात्रि एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल दोनों में से किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी मुताबिक एक तेज रफ्तार कार भपटियाही की ओर से सिमराही बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान सिमराही बाजार में सब्जी मार्केट के समीप दो व्यक्ति सड़क पार कर रहे थे। लेकिन कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि कार अनियंत्रित हो गई और दोनों व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दिया। साथ ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ और पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि पोल से टकराने की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन इसी बीच कर चालक वहां से भाग निकलने में सफल रहा। जिसके बाद स्थानीय युवाओं ने हौसला दिखाते हुए दोनों जख्मियों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक व्यक्ति के गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाद सूचना मिलते ही राघोपुर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस फिलहाल मृत और घायल राहगीर के पहचान में जुटी है। पुलिस को इस दौरान घायल के पास से एक मोबाइल भी मिला है, जिसके आधार पर पहचान करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]