ईवीएम-वीवीपैट डिस्पैच सेंटर का पूर्णिया कमिश्नर ने डीएम के साथ लिया जायजा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार दुबे और डीएम इनायत खान ने अधिकारियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट डिस्पैच सेंटर को लेकर अररिया के यादव कॉलेज, अररिया कॉलेज, बाजार समिति प्रांगण और मिलिया कॉलेज का जायजा लिया। निर्वाचन विभाग के निर्देश के आलोक में अधिकारियों ने चारों स्थानों का जायजा लिया। इससे पहले अररिया पहुंचने पर प्रमंडलीय आयुक्त का स्वागत बुके देकर किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्थल,  आवश्यक संसाधनों आदि की जांच की गई। इस दौरान आयुक्त की ओर से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार द्वारा बताया गया कि आसन्न लोकसभा चुनाव में पीसीसीपी की व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है। अब पोलिंग पार्टी सह ईवीएम वीवीपैट का डिस्पैच हेतु चार केंद्रीयकृत डिस्पैच सेंटर का चयन जिला मुख्यालय में किया गया है। नरपतगंज एवं फारबिसगंज विधानसभा के लिए बाजार समिति, रानीगंज एवं अररिया के लिए अररिया कॉलेज, जोकीहाट के लिए अलसम्स मिलिया कॉलेज तथा सिकटी विधानसभा के लिए एमएलडीपीके यादव कॉलेज को डिस्पैच सेंटर हेतु चिन्हित किया गया है। इस क्रम में आयुक्त द्वारा लोक सभा चुनाव, 2024 हेतु जिला स्तरीय तैयारी एवं गठित कोषांगों, मतदान केंद्रो तक पहुंच पथ, एएमएफ, विधि-व्यवस्था आदि की भी जानकारी ली गई।

निरीक्षण के क्रम में डीडीसी संजय कुमार, एसडीएम नवनील कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]