345 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी और सिकटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के सिकटी थाना पुलिस और सीमा पर तैनात एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1150 बोतल शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। शराब को नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गिरफ्तार तस्करों में दो अररिया जिला के हैं, जबकि एक तस्कर किशनगंज जिला का रहने वाला है।

गिरफ्तार आरोपितों में सिकटी थाना क्षेत्र के कुचहा वार्ड संख्या 4 के रहने वाला सफीक आलम पिता सुकरदिन, मंजर आलम पिता स्व.भसारू और किशनगंज टेढगाछ थाना क्षेत्र के धबेली वार्ड संख्या 2 के रंजीत कुमार साह पिता-जबरी साह है तीनों गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]