सुपौल: डीएम ने फाईलेरिया मुक्ति अभियान का फीता काटकर किया उद्घाटन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय अंदौली में शनिवार को फाईलेरिया मुक्ति अभियान का उद्घाटन सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित स्कूली बच्चों एवं ग्रामिणों को संबोधित करते हुए कहा कि दो वर्ष से उपर के बच्चों को एवं ग्रामीणों को यह दवा खानी चाहिए, इस दवा के खाने से फाईलेरिया रोग (हाथी पाव) से बचा जा सकता है।

मौके पर सुपौल सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुपौल, किशनपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, किशनपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंदौली पंचायत के मुखिया, कस्तुरवा विद्यालय के वार्डेन, डेवलपमेंट एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]