सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, वीरपुर में किया गया वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य जांच

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल जिलांतर्गत RSM Public School सुपौल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु निबंध, पेंटिंग, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अपर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन गत 15 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक किया जा रहा है जिसमें आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक, नेत्र एवं सामान्य जांच, चालक रिफेशर कार्यक्रम, रोको-टोको अभियान, विशेष फिटनेस/हेलमेट/सीट बेल्ट जांच अभियान आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज RSM Public School सुपौल में निबंध, पेंटिंग, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले बच्चों को परिवहन विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

वहीं अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बसुंधरा प्रियदर्शिनी द्वारा बताया गया कि वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन 7 फरवरी से 11 फरवरी तक विभिन्न प्रखंडों में किया जा रहा है। इसी के तहत आज इस कार्यक्रम का आयोजन वीरपुर बस स्टैंड में किया गया है तथा कल यह आयोजन निर्मली बस स्टैंड में किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बसुंधरा प्रियदर्शिनी, मोटरयान निरीक्षक समिता कुमारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति सदस्य शंभु चौधरी एवं अन्य जिला परिवहन कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]