सुपौल: हरिराहा में रूद्र चंडी महायज्ञ आरंभ, 1100 कन्याओं द्वारा निकाली गई कलश शोभायात्रा

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के राघोपुर प्रखंड के हरिराहा वार्ड नंबर – 6 में हो रहे रूद्र चंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 1100  कन्याओं तथा महिलाओं ने पंडितों के मंत्रोच्चार, गाजे-बाजे, शंख, घंटी तथा भक्ति गीतों के बीच यज्ञ स्थल से निकलकर पोखर से जल भरकर फिर यज्ञ स्थली पहुंची। इसके बाद यज्ञ की शुरुआत हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

स्थानीय मुखिया खुशबू कुमारी, आयोजन समिति के संयोजक विकास कुमार टुनटुन, अध्यक्ष दिलीप यादव आदि ने बताया कि महंथ उमाकांत दास, हरि दास तथा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह महायज्ञ 18 फरवरी तक चलेगा। अपराहन बेला में वृंदावन से पधारे पंडित सुजीत जी महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]