सुपौल: निवर्तमान अंचलाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड सह अंचल परिसर में अंचलाधिकारी के स्थान्तरण को लेकर शनिवार को अंचल कर्मी द्वारा प्रखंड सह अंचल परिसर के टीसीपी भवन के सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी राहुल कुमार, नव पदस्थापित सीओ उमा कुमारी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व स्थानीय प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने निवर्तमान अंचलाधिकारी रविंद्र चौपाल के लगभग ढाई साल के कार्यकाल को सराहते हुए उन्हें फूल माला बुक्के एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते राजस्व अधिकारी ने कहा सरकारी सेवा में आना जाना लगा रहता है। लेकिन स्थांतरण के वक्त वहां के लोगों को उनके अन्य जगह पर जाने से उसकी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि आज की समारोह में लोगो की उपस्तिथि गवाह है कि रविंद्र चौपाल यहां के लिए कितने अहमियत रखते थे। वहीं निवर्तमान अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में जितना पिपरा प्रखंड क्षेत्र के लोगों का प्यार मिला वो मै कभी नही भुला पाऊंगा। उन्होंने नव पदस्थापित अंचलाधिकारी उमा कुमारी के कार्यशैली कि सराहना करते हुए उन्हें कुशल अधिकारी बताया।

इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि कारी प्रसाद यादव,उप प्रमुख बबलू चौधरी, मुखिया दिनेश चौधरी, प्रखंड सह अंचल कर्मी सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]