पूर्व केंद्रीय मंत्री के 27वें पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा, मरीजों के बीच फल का वितरण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री स्व डूमर लाल बैठा के 27वें पुण्यतिथि पर शनिवार को फारबिसगंज स्थित उनके समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फारबिसगंज प्रखंड और नगर कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता समेत शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर मौके पर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया।

मौके पर उपेंद्र प्रसाद रजक, अमितेश कुमार रजक, करण कुमार पप्पू, अमित कुमार, रोहित कुमार, सतीश रजक, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषिदेव, शशि मोहन ठाकुर, रामदेव यादव, संजीव शेखर, रीता गुप्ता, कंचन विश्वास आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]