पाठशाला में समारोह आयोजित कर दसवीं के बच्चों को दी गई विदाई

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के मटियारी स्थित शैक्षणिक संस्थान पाठशाला में शनिवार को वर्ग दस के बच्चों को फेयरवेल सेरेमनी आयोजित कर विदाई दी गई। मौके पर सेंटअप बच्चों के साथ वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। फेयरवेल सेरेमनी का शुभारंभ स्कूल के निदेशक और प्रिंसिपल की ओर से केक काटकर किया गया। जिसके बाद स्कूल के बच्चों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से सेंटअप होने वाले छात्रों को मोमेंटो और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर पिंटू गोयल, प्रिंसिपल भारती सिंह, संगीता गोयल, सौरभ सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, नवीन राज, कौशल शर्मा, राम ठाकुर, श्लोक ठाकुर, प्रतीक मिश्रा, रूबी ठाकुर, श्वेता अग्रवाल, अंजली राठी, अंजली राठी, स्वाति सिन्हा, प्रिया देव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]