डीएम ने लोस चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारी को दिया प्रशिक्षण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

बिहार संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी इनायत खान द्वारा आसन्न लोकसभा को लेकर निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में टाउन हॉल सभागार में शनिवार को सेक्टर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी इनायत खान ने नरपतगंज, फारबिसगंज, भरगामा एवं सिकटी के सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया। जिलाधिकारी द्वारा सभी सेक्टर पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया। सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के क्रम में नियुक्त होने पर उनके कार्य यथा चुनाव घोषणा के पहले, चुनाव घोषणा के बाद से मतदान के एक दिन पूर्व तक, मतदान के दिन, विधिक प्रावधान, आरपी एक्ट, सीई रूल्स, आईपीसी डिफेसमेंट प्रोपर्ली एक्ट संगत प्रावधान, आदर्श आचार संहिता,  ईवीएम वीवीपैट की सामान्य जानकारी एवं निर्वाचन प्रक्रिया की सामान्य जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय हो कि सेक्टर पदाधिकारी के प्रशिक्षण उपरान्त गठित विभिन्न को कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रशिक्षण लगातार आगामी 23 फरवरी तक निर्धारित है।

मौके पर प्रशिक्षण कोषांग प्रभारी सह नोडल पदाधिकारी वसीम अहमद एवं संबंधित पदाधिकारी गण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]