डीएम ने 102 दिव्यांगो के बीच वितरित की सहायक उपकरण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

भारत सरकार की एडिप योजना के तहत समाहरणालय परिसर में शनिवार को डीएम इनायत खान द्वारा 102 दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण वितरित किया गया। दिव्यांगों को दिए गए उपकरण में व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, स्टीक, सुगम्य केन, सी. पी. चेयर, लेप्रोसी कीट आदि शामिल था।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा केंद्र की एडिप योजना के तहत 5 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक लगाए गए परीक्षण शिविर में लगभग 19 सौ दिव्यांग उपस्थित हुए थे। इन्हीं दिव्यागों के बीच उनके जरुरत के अनुसार सहायक उपकरण का वितरण किया गया। दिव्यांगों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए उसे अपने ब्लॉक में बुलाकर ही तिथि वार शिविर का आयोजन कर उन्हें उपकरण मुहैया कराया जा रहा है।

इसी शिविर में स्वीप क्रियाकलाप के तहत दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी से मतदान जरूर करने की अपील की। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। सभी उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं को भारतीय निर्वाचन आयोग की सक्षम एप की बारे में भी जानकारी प्रदान की गई ताकि वे उनका उपयोग कर सके। सहायक उपकारण प्राप्त करने वाले लाभुकों में मो उस्मान, तौसीफ, गुलजार नियाज़, ऋतिक कुमार, पुनदेव, गुड्डी बेग़म, मंजरी बेग़म आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, बुनियाद केंद्र के डीपीएम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]