सुपौल: राघोपुर में उत्साह पूर्वक मनाया गया सरस्वती पूजा, कहीं पतंग का सजावट तो कही सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

न्यूज डेस्क सुपौल:

विद्या की देवी तू दानी महान, महिमा तुम्हारी जो गाए जहान, हंस सवारी है माँ सारदे” सहित विभिन्न तरह के भक्ति धुनों पर जिले के पूरा राघोपुर प्रखंड क्षेत्र मां सरस्वती की भक्ति में भक्तिमय हो गया। बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय सहित कोचिंग संस्थान एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छत्राओ ने सोमवार से ही पूजा पंडाल बनाने आदि की तैयारी में जुट गए थे।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में पूजा करते स्कूली बच्चे व शिक्षकगण

मंगलवार की देर संध्या तक स्कूली बच्चे मूर्ति स्थापना करने हेतु मूर्तिकार के यहां से मूर्ति ले जाने सहित पूजन सामग्री की खरीदारी में मशगूल रहे। वहीं बुधवार की अहले सुबह से ही विभिन्न पंडालों में बजने वली भक्ति गीत से पूरे क्षेत्र का वातावरण माता की भक्ति में भक्तिमय हो गया था। स्कूली बच्चे हर्षोल्लास के साथ नए नए वस्त्र पहनकर अपने-अपने घरों से निकलकर विभिन्न पंडालों में माता के दर्शन हेतु घूमते नजर आए। वहीं प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों में सरस्वती पूजा को लेकर नजारा कुछ अलग ही देखने को मिला, जहां आकर्षक डिजाइन के पंडाल के साथ साथ विद्यालयो परिसर को भी बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया था।

द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में पतंग से सजा पूजा पंडाल
पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा

प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल, द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान, द हिल्स पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल तथा गणपतगंज स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की पूजा अर्चना विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच बड़े ही श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही में पतंगों द्वारा सजाया गया पूजा पंडाल, जी20, इसरो, चन्द्रयान का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण संस्थान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम
द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी में संध्या आरती करते स्कूली बच्चें

इधर, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हर जगह विभिन्न तरह की व्यवस्था की गई थी। पूरे इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल सक्रीय देखे गए।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बनाया गया विभिन्न तरहों का यंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]