सुपौल: निर्मली में मर्यादा महोत्सव का आयोजन, हजारों की संख्यां में विभिन्न प्रांतो से पहुंचे लोग

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल जिले के निर्मली में गुरुवार की देर शाम जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा परिसर में पहली बार मर्यादा महोत्सव का आयोजन किया गया। जैन समुदाय द्वारा आयोजित मर्यादा महोत्सव में नेपाल बिहार सहित देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया। कहा गया की इस तरह का आयोजन विहार में पहली बार किया गया है। निर्मली के जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में पहले दिन मंत्रोच्चारण दूसरे दिन विशाल भजन संध्या और तीसरे दिन मर्यादा महोत्सव मनाईं गई है। कार्यक्रम में आचार्य श्री महाश्रमण जी के बिद्वान शिष्य मुनि श्री ज्ञानेन्द्र कुमार,  मुनि श्री रमेश कुमार जी मुनि श्री आनंद कुमार शामिल हुए।

निर्मली के जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में की गई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति और संस्कार की स्थापना को लेकर कई अहम बाते कही गई। वहीं भजन संध्या में राजस्थान के गायक संजय भनावत व वनिता भनावत ने मधुर भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]