सुपौल: आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव पूर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस ब्रीफिंग कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सुपौल लोकसभा क्षेत्र में सुपौल जिले के पांच विधान सभा क्षेत्र और मधेपुरा जिले के एक सिंहेश्वर विधान सभा क्षेत्र आते हैं। इस तरह सुपौल लोक सभा में कुल 6 विधान सभा क्षेत्र आते हैं। कहा कि सुपौल जिले में इस वर्ष लोकसभा चुनाव में करीब 15 लाख 85 हजार 825 मतदाता पंजीकृत हैं। जिसमें 8 लाख 19 हजार 948 पुरुष जबकि 7 लाख 65 हजार 846 मतदाता महिला शामिल है, इसके अलावे 31 ट्रांसजेंडर वोटर भी शामिल हैं। सुपौल जिले की आबादी करीब 25 लाख 45 हजार 184 हो गई है।

उन्होंने कहा कि जिले में 1566 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। कहा गया कि कोसी तटबंध के अंदर 29 मतदान केंद्रों पर जाने के लिए नाव का सहारा लेना होगा। जबकि इनमे से दो मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए कोसी नदी की दो मुख्य धाराओं को नाव से पार करना होगा। कहा कि मतदान को लेकर 16 हजार 435 मतदान कर्मियों का डेटाबेस तैयार किया गया है। इस तरह जिला प्रशासन द्वारा आगामी चुनाव के मद्देनजर हर बिंदु पर पूर्व तैयारी तेज कर दी गई है। कहा कि सुपौल जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल से सटता है लिहाजा वहां भी तमाम तरह की एहतियातन तैयारी की जा रही है। नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है और हरसंभव सहयोग देने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]