नरपतगंज पुलिस ने ट्रक और कार में लोड 948 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के नरपतगंज थाना पुलिस ने फोरलेन एनएच 57 में चकरदाहा के समीप एक मिनी ट्रक और एक स्विफ्ट डिजायर कार से गुरुवार के देर शाम 80 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया।मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया। होली को लेकर तस्कर पश्चिम बंगाल से शराब लोडकर मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे।गुप्त सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज की अगुवाई में नरपतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक और कार को जब्त करते हुए हिरासत में लिए गए शराब तस्कर के पास से चार मोबाइल बरामद किया।

हिरासत में लिए गए तस्करों में मुजफ्फरपुर के सकरा के रहने वाले अभिषेक कुमार पिता रामस्वार्थ दास, अविनाश कुमार पिता रामसेवक राम और वैशाली जिला के पातेपुर के रहने वाले आलोक कुमार पिता रंजन कुमार सिंह और संजीत कुमार पिता स्व मुंशी राय है। इस बात की जानकारी फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने दी और बताया कि गिरफ्तार सभी तस्कर पश्चिम बंगाल के दालकोला से शराब को ट्रक में लोड कर धन के भूसे में छिपाकर सैफ्ट डिजायर कार से आगे आगे रैकी कर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। जिसकी जानकारी पुलिस को गुप्त सूचना से मिली। जिसके बाद एसडीपीओ के निर्देश पर चकरदाहा के समीप नरपतगंज थाना पुलिस को अलर्ट करते हुए जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस ने सूचना पर गाड़ी आते देख जब वाहन की जांच की तो 80 कार्टन विदेशी शराब मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]